कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई इंदौर की मोनी भोसले उर्फ मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब हीरोइन बन चुकी मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान के साथ शादी कर ली है।

बताया जा रहा है कि मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिस से सुरक्षा व मदद की गुहार लगाई। मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के खिलाफ हैं और शादी नहीं होने देना चाहते।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले को थंपानूर पुलिस स्टेशन बुलाया। दोनों पक्षों से बातचीत और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद मोनालिसा और फरमान खान ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से शादी कर ली।