भाजपा संगठन में विकास जैन नखराली की बढ़ी प्रतिष्ठा: बने प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट
गुना। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और मीडिया प्रबंधन के विशेषज्ञ विकास जैन नखराली को संगठन में महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। मध्यप्रदेश भाजपा नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के जिम्मेदार पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और कुशल संवाद क्षमता का परिणाम है।
अयोध्या में किए रामलला के दर्शन
प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने की सूचना मिलते ही विकास जैन ने अयोध्या का रुख किया और श्री हनुमान जयंती के अवसर पर श्री हनुमान गढ़ी एवं श्री रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विकास जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाएंगे।
संगठनात्मक और सामाजिक अनुभव का मिला लाभ
विकास जैन का लंबा कार्यकाल गुना भाजपा में जिला मीडिया प्रभारी के रूप में रहा है, जहां उन्होंने मीडिया और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया। राजनीति के अलावा वे कई सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं, जैसे रोटरी क्लब, सेवा भारती, एकल अभियान, वैश्य महासम्मेलन, पतंजलि आदि।
उनकी इस नियुक्ति से गुना जिले के प्रतिनिधित्व को प्रदेश स्तर पर नई ऊंचाई मिलेगी। जानकारों का मानना है कि नखराली का मिलनसार स्वभाव और मीडिया की गहरी समझ पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Continue With Google
Comments (0)