शहडोल जिले की जनपद पंचायत ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के तहत 16 अपात्र लोगों के विवाह कराए जाने का आरोप लगा है। जनपद पंचायत अध्यक्ष आकांक्षी सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

*VO:*
आरोप है कि 19 अप्रैल को रसपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पात्रता नियमों की अनदेखी कर अपात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया। जनपद अध्यक्ष ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी प्रज्ञा मरावी ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।