कट्ठीवाड़ा। सात दिवसीय महाराणा प्रीमियर लीग सीजन 2, के फाइनल मुकाबले में लांग लाइफ ईगल को हराकर केवड़ा रॉयल किंग्स बना विजेता। समर्थकों ने खुशी में पूरे पोलो ग्राउंड को आतिशबाजी से नहला दिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केवड़ा रॉयल किंग्स ने सात विकेट खोकर 259 रन बनाए, जिसके जवाब में लांग लाइफ ईगल निर्धारित 20 ओवर में 221 रन ही बना पाई। 

पूर्व राजपरिवार के महाराणा दिग्विजय सिंह के खेलों को प्रोत्साहन देने और स्थानीय खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय पोलो ग्राउंड मैदान पर गत 9 फरवरी से महाराणा कट्ठीवाड़ा प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया गया, जिसमें आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों, टीम मालिकों को उतारा गया। सीजन 2 में पांच टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें एक अंडर 19 खिलाड़ी का होना अनिवार्य रखा गया था। 

महाराणा दिग्विजय सिंह की ओर से विजेता केवड़ा रॉयल किंग्स को 31000₹, उपविजेता लांग लाइफ ईगल को 15000₹ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार सुनील डावर और राजपरिवार के भरत राज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश, बलसिंह बारिया, वरसिंह बारिया, उपस्थित थे। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष खिलाड़ी सलेम मलिक, फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोइन खान, बल्लेबाज विक्रम शर्मा, बॉलर सलीम मलिक को घोषित किया गया। 

कार्यक्रम के आयोजन में संदीप डावर, विक्की सोलंकी की भूमिका उल्लेखनीय रही, ये जानकारी डीएसके स्पोर्ट्स क्लब के स्पोर्ट्स मैनेजर अमजद पठान ने दी।