वध के लिए महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 7 गौवंश बरामद, अंधेरे में भाग निकले आरोपी

बड़वानी:- जिले की पाटी पुलिस ने अवैध गौवंश परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वध के लिए महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 7 गोवंश बरामद किए। हालांकि रात्रि के दौरान अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर संलिप्त आरोपी भाग निकले। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात्रि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम घोंघसा की ओर दो व्यक्ति गौवंश को कु्ररतापूर्वक पैदल महाराष्ट्र की और वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने संभावित मार्गांे पर घेराबंदी की। हालांकि पुलिस की आहट पाकर आरोपी अंधेरे और दुर्गम मार्ग का फायदा उठाकर अपने साथ ले जा रहे 7 नग बैलों को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 4, 6, 9 मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और धारा 11(1) (घ) पशु कु्ररता निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी पाटी रामदास यादव, सहायक उपनिरीक्षक चंपालाल मोरे, सहायक उपनिरीक्षक श्रीराम फगोरे, प्रधान आरक्षक कमल, प्रधान आरक्षक विजय चौहान, आरक्षक मुन्ना चौहान और डायल 112 पायलट योगेश कुमार का सहयोग रहा।