दरियाव वासुरे 
लोकेशन - महेश्वर (mp)

खेत में कुएं को लेकर विवाद, महिला और उसका पुत्र घायल

महेश्वर तहसील के थाना करही क्षेत्र ग्राम पालदा में खेत में बने कुएं को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रही एक महिला एवं उसके पुत्र पर पड़ोसी द्वारा हमला कर दिया गया, जिसमें दोनों घायल हो गए।

घायल महिला के अनुसार नसरू पिता दिलावर खान से लंबे समय से खेत एवं कुएं को लेकर विवाद चल रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि खेत पर कब्जा करने की कोशिश को लेकर विवाद बढ़ा और हमला किया गयाl

घटना में घायल महिला एवं उसके पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद करही से इंदौर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।