➖➖➖➖
रीवा। मनगवां विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को लेकर विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति ने शुक्रवार को जनपद मुख्यालय गंगेव में जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने दो वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और जल संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं, जिससे मनगवां विधानसभा विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रही है।
विधायक ने बताया कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। आवागमन को सुगम बनाने के लिए 127 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण किया गया, जिससे कावटोला, सिरसा, पिपरवार और सहेबा सहित कई पंचायतें मुख्य मार्ग से जुड़ गईं हैं इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से पुल-पुलिया और नाली निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन में गंगेव जनपद के हिनौती में अत्याधुनिक गोशाला निर्माण का प्रस्ताव है, जिसमें लगभग 25 हजार गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी और इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मनगवां नगर परिषद क्षेत्र के मलकपुर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिससे क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा और जल संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बांध निर्माण, पंचायतों में अटल सरोवर, अटल सुशासन भवन और लगभग 30 सामुदायिक भवन बनाए जा रहे हैं।
विधायक ने बताया कि गढ़, गंगेव और तिवनी में हाट बाजार निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार और व्यापार के अवसर मिलेंगे। गंगेव में 50 बिस्तरों वाला अस्पताल लगभग तैयार है, जो जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा और इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी।
शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल शिक्षा संदीपनी विद्यालयों सहित उच्च शिक्षा शासकीय महाविद्यालय मनगवां और लालगांव कॉलेज में नए पाठ्यक्रम शुरू करने और सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में और बड़े विकास कार्य किए जाएंगे और मनगवां विधानसभा को प्रदेश के विकसित क्षेत्रों में शामिल किया जाएगा, उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव तक सड़क, हर घर तक पानी और हर परिवार तक सुविधा पहुंचे सरकार की सभी योजनाएं अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए यह हमारी सरकार का लक्ष्य है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम जनता के बीच जाकर लगातार काम कर रहे हैं।
*मनगवां में विकास की रफ्तार तेज, विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति ने पेश किया 2 साल का रिपोर्ट कार्ड*
सरकार द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया
Continue With Google
Comments (0)