ग्राम मेख में निषाद राज समाज की बैठक: संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

नरसिंहपुर/गोटेगांव (मोहन सिंह राजपूत): ग्राम मेख (मानेगांव) में शुक्रवार शाम निषाद राज समाज एकता समिति गोटेगांव की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वजातीय बंधुओं के अनुरोध पर पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, सामाजिक रीति-रिवाज, और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के सदस्यों ने सामाजिक एकता को बढ़ावा देने और युवाओं को जागरूक करने पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

बैठक के उपरांत, ग्राम समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्री बृजेश कुमार ढीमर को ग्राम समिति का अध्यक्ष चुना गया, जिसके चयन पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया।

निषाद राज समाज एकता समिति गोटेगांव के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री बृजेश कुमार ढीमर समाज हित में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

इस बैठक ने समाज के सदस्यों को मिलकर काम करने और समाज की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।