किसान के खेत में लगी आग,मंत्री दिलीप अहिरवार बिना देरी किये खुद आग बुझाने दौड़े, उनकी तत्परता से आग पर पाया गया काबू 

 मामला छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र के धावा तिगेला बताया जा रहा है जहाँ एक किसान के खेत मे आग लग गई आग बुझाने बुझाने के लिए एक महिला ने क्षेत्रीय विधायक एवं  मंत्री दिलीप अहिरवार से मदद मांगी मंत्री दिलीप अहिरवार ने बिना देरी किये खुद आग बुझाने के लिए दौड़ते नजर आए और आग बुझाने मे अपने कार्यकर्ताओ के साथ उस महिला की मदद की यह वीडियो धावा तिगैला का बताया जा रहा है जब मंत्री जी सरवई की रामनवमी शोभा यात्रा से चंदला के लिए जा रहे थे तभी एक महिला मदद के लिए जोर जोर से आवाज लगा रही थी तभी मंत्री जी ने उस महिला की आवाज को सुनते हुए तत्काल मदद के लिए पहुंचे और खुद ही आग बुझाते नजर आए और उस महिला को फसल नुकसान में मदद का आश्वासन भी दिया।