बड़वानी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंगलवार सुबह नगर पालिका ने शहर के मोटी माता चौक स्थित प्राचीन बावड़ी में सफाई अभियान चलाया। इस कार्य में नपा कर्मी, स्वच्छता मित्र, विधिक सेवा प्राधिकरण और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर श्रमदान कर बावड़ी से गंदगी, कचरा और गाद को बाहर निकाला। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण करना और आमजन को जल संवर्धन के प्रति जागरूक कर इस अभियान को जन आंदोलन बनाना हैं। आगामी दिनों में शहर की अन्य छोटी-बड़ी जल संरचनाओं पर भी इसी प्रकार का सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)