बड़वानी -विद्युत फाल्ट से तकनीकी कारणों से छोटी कसरावद रोड स्थित नगर पालिका के नए व पुराने फिल्टर की व्यवस्थाएं बुरी तरह चमरा गई हैं। गत सप्ताह से आ रही यह समस्या के चलते शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो रही हैं। हालांकि टैंकरों के माध्यम से वार्डों में जलापूर्ति की जा रही हैं। वहीं नए व पुराने फिल्टर प्लांट पर एक-एक विद्युत मोटर के भरोसे दिन में तीन-तीन शिफ्ट में क्षेत्रवार जलप्रदाय जारी हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में अब भी पानी की किल्लत के चलते व्यवस्था टैंकरों के भरोसे बनी हुई। नगर पालिका के सहायक के मुताबिक छोटी कसरावद रोड स्थित दोनों फिल्टर प्लांट पर विद्युत मोटर जलने से यह समस्या आ रही हैं। हॉलाकि वही एक मोटर की दुरुस्ती हो चुकी हैं, जिसे फिट किया जा रहा हैं। वहीं वर्तमान में एक-एक मोटर से दोनों फिल्टर प्लांट से टंकियों में पानी पहुंचाकर दिन में अलग-अलग समय पर विभिन्न वार्डों में जल प्रदाय भी किया जा रहा हैं। वहीं गुजरात से बुलाया स्टार्टर आज (गुरुवार) उपलब्ध हो सकता हैं। जिससे गुरुवार की शाम को जल वितरण व्यवस्था में और सुधार होगा। फिलहाल टैंकरों के माध्यम से भी वार्डों में जलापूर्ति जारी हैं। सहायक यंत्री के अनुसार विभिन्न वार्डों में जलप्रदाय किया जा रहा हैं।
*आधी रात तक टैंकर से बंटा पानी दिनभर*
शहर में वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी बांटने का सिलसिला लगातार जारी रहा। वहीं देर रात तक लगातार टैंकरों के माध्यम से वार्डों में पानी पहुंचाया गया। इस दौरान नपा के प्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट मोड पर नजर आए।

Continue With Google
Comments (0)