MP PSC परीक्षाः  नए नियमों के साथ  एक्जाम का पहला चरण शुरू, प्रवेश के पहले थ्री लेयर की सिक्योरिटी, दोपहर में होगी दूसरे चरण की परीक्षा 

बड़वानी। जिले में रविवार सुबह 10 बजे से एमपी पीएससी (MP PSC) की राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा  का पहला चरण शुरू हुआ। इस बार इस परीक्षा में नए नियमों के साथ हो रही है। पहला चरण सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरे चरण में दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित होगी। 
बता दें कि शहर में बनाए एग्जाम सेंटर पर प्रवेश के दौरान MPPSC की नई गाइडलाइन के अनुसार थ्री लेयर सिक्योरिटी चेकिंग की गई। इस दौरान बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, स्कैनिंग ऑफ एडमिट कार्ड, एचएचएमडी के माध्यम से अभ्यर्थियों की की तलाशी ली गई।  

परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 90 मिनट पूर्व यानी सुबह 8 बजे से केंद्रों के बाहर भीड़ लगने लगी थी ,परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र, वैध, मूल पहचान पत्र, आदि की जांच की गई। वहीं 
 सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट्स,  मोबाइल फोन,कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, डिजिटल/ल, एनालॉग घड़ी, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव और स्टेशनरी संबंधी सामग्री जैसे पेंसिल,रबर  वाइटनेस, स्केल,बैग्स,पठन सामग्री, बालों के कल्चर, बक्कल, हाथ के बैंड/ मैटिलिक बैंड/चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, कफलिंक,धूप का चश्मा,पर्स, वॉलेट, टोपी,  चाबी तथा जूते मोजे बाहर उतरवाए गए। चप्पल व सैंडल को ही छूट दी गई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी  महिला अधिकारी, कर्मचारी ने तलाशी ली। इस दौरान परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी मुस्तेद रहे।