मुलताई पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा 

मुलताई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार शाम छिंदवाड़ा प्रवास से मुलताई पहुंचे, जहां उनका प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व जोरदार स्वागत किया गया।

वही सुखदेव पांसे के निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा,हाल ही में खेड़ीरामोसी में हुई घटना के बारे में जीतू पटवारी ने कहा कि आज केंद्रीय राज्य मंत्री बैतूल सांसद आदिवासी समुदाय से है वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ग्रह जिले में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है।
बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदिवासी की जमीन हड़पना चाहते है,विरोध करने पर 32 आदिवासियों पर एफआरआर दर्ज कर दी गई है।
जीतू पटवारी नें कहा कि जब तक आदिवासियों पर दर्ज की गई एफ आई आर वापस नहीं होती कांग्रेस का आंदोलन
थमेगा नहीं।
जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी कांग्रेस पार्टी समीक्षा कर आदिवासियों से छीनी गई जमीनें वापस करेंगी,जिसके बाद जीतू पटवारी पीड़ित आदिवासियों से मिलने खेड़ीरामोसी रवाना हुए।