मुंगावली। जनपद पंचायत कार्यालय मुंगावली में विगत 3 दिनों से अपनी विभिन्न समस्याओं एवं जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे जनपद पंचायत सदस्यों से आज कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह यादव ने पहुंचकर मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने हड़ताली सदस्यों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके संघर्ष को जायज बताया। जनपद सदस्यों की मांगों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मुंगावली द्वारा शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया गया।

इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनप्रतिनिधियों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। जनपद सदस्य लोकतंत्र की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई हैं, उनकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जनपद पंचायत सदस्यों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर उनकी जायज मांगों को तत्काल स्वीकार किया जाए।

उन्होंने कहा - "जनहित की लड़ाई में कांग्रेस और यादवेंद्र सिंह यादव सदैव जनता के साथ हैं।"

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।