ग्राम गैरा के लिए स्थायी सड़क मार्ग की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर तहसील के ग्राम गैरा (बछौड़ा) के निवासियों ने मुख्य सड़क से जुड़ने के लिए स्थायी पक्के रास्ते की मांग की है। गांववासियों ने इस दिशा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आजादी के दशकों बाद भी उन्हें पक्के मार्ग की सुविधा नहीं मिल पाई है, जिससे उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
- ग्रामीणों की मांग है कि फुटेर से रमपुरा मार्ग के द्वारा ग्राम गैरा तक एक स्थायी शासकीय रास्ता बनाया जाए।
- ज्ञापन में उल्लेखित है कि भूमि खसरा नंबर 58 (रकबा 1.809 हेक्टेयर) को शासकीय चारागाह मद में दर्ज किया गया है, जिसका उपयोग आम रास्ते के लिए किया जा सकता है।
- ग्रामीणों ने भूमि नंबर 45, 46, 47, 52/2, 52/3, 52/5/1, 52/5/2, 59, 53/1/ एवं 54 से होकर रास्ता दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है ताकि गांव को मुख्य मार्ग से जोड़कर आवागमन की सुविधा बहाल की जा सके।
ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों में बृजेंद्र सिंह लोधी, भानचंद्र लोधी, रघुवीर लोधी, प्रमोद कुमार लोधी, विनोद लोधी, शंकर लोधी सहित ग्राम गैरा एवं बछौड़ा के अनेक नागरिक शामिल थे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा यदि समय रहते इस दिशा में कदम उठाया जाता है, तो गांववासियों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सकेगी।
गौरतलब है कि सरकारी योजनाओं के बावजूद कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस दिशा में तत्काल कदम उठाए और गांव को पक्के रास्ते से जोड़कर उनके जीवन को सुगम बनाए।
Continue With Google
Comments (0)