नीर अमृत योजना के तहत एक रुपए लीटर में शुद्ध आरओ फिल्टर पानी घर-घर पहुंचाएगी नपा ,योजना का हुआ लोकार्पण: एटीएम कार्ड की तर्ज पर मिलेगी प्री पेड पे सुविधाएं
बड़वानी :-नगर पालिका द्वारा नलों के माध्यम से घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने के साथ ही अब शुद्ध पेयजल वॉटर एटीएम के साथ गली-मोहल्लों तक पहुंचाएंगी। नीर अमृत योजना के तहत मात्र 1 रुपए प्रति लीटर में घर पहुंच सुविधा मिलेगी। वहीं 5 रुपए में 7 लीटर पानी लिया जा सकेगा। शुद्ध पेयजल खरीदने के लिए रुपए की क्वाइन के साथ बारकोड स्कैन सुविधा और स्थाई सुविधा के लिए प्रीपेड बॉटर एटीएम कार्ड जारी किए जाएंगे। इस दौरान कसरावद बसाहट स्थित फिल्टर प्लांट परिसर में नपाध्यक्ष की मौजूदगी में योजना की शुरुआत की गई। उक्त वाटर एटीएम सुविधा को इंदौर की एक फर्म संचालित करेगी। नपाध्यक्ष अश्विनी चौहान ने बताया कि शुद्ध जल घर-दुकानों तक सीधे उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं शहर में चार अलग अलग स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किए हैं, जहां से आमजन क्वाइन या बारकोड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर पेयजल प्राप्त कर सकेंगे। वहीं वॉटर एटीएम वाहन शहर में गली-मोहल्लों तक
पहुंचेगा। इस दौरान स्थाई रुप से एटीएम जारी किया जाएगा। जिसमें 50 रुपए एटीएम शुल्क और 150 रुपए प्रीपेड बैलेंस दिया जाएगा। इस योजना से नागरिकों को बोतल बंद पानी महंगे दामों में खरीदीने से छुटकारा मिलेगा। आमजन इस एटीएम से अपनी आवश्यकता अनुसार पानी खरीद सकेंगे। फिलहाल चार स्थानों पर एटीएम स्थापित किए है और चार मिनी बॉटर एटीएम वाहन संचालित किए जाएंगे। डिमांड बढ़ने पर व्यवस्था का और विस्तार किया जाएगा। इस दौरान।
शहर में चार स्थानों पर स्थापित पुराने वाटर एटीएम को नीर अमृत योजना के तहत अपडेट किया है। आज इस योजना का लोकार्पण किया है। फिल्टर प्लांट परिसर में आरओ सिस्टम से नर्मदा जल को शुद्ध कर शहर में स्थापित चार वाटर एटीएम और वाटर एटीएम वाहनों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)