बैकवाटर उतरते ही शुरु हुआ मां नर्मदा जागीदारपुरा घाट के निर्माण का विस्तार
138.60 मीटर के उच्च लेवल पर बना हैं ऊपरी हिस्सा, अब तटीय क्षेत्र तक बढ़ा रहे निर्माण
बड़वानी :-सरदार सरोवर बांध परियोजना का बैकवाटर कम होते ही राजघाट कुकरा के टापू क्षेत्र में बने मां नर्मदा जागीरदारपुरा घाट का अब विस्तार शुरु हो गया हैं। इस दौरान अमावस्या और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नवीन घाट के निचले हिस्से में निर्मण कार्य की शुरुआत की गई। बता दें कि गत वर्ष जुलाई माह में यहां घाट निर्माण कार्य शुरु किया था, जो अब धार्मिक, प्राकृतिक और पर्यटन की दृष्टि से विशेष स्थान का रुप ले चुका हैं। मां नर्मदा जागीरदारपुरा घाट निर्माण समिति अध्यक्ष अजयसिंह ठाकुर ने बताया कि सरदार सरोवर बांध परियोजना के पूर्ण भरने पर कुकरा-राजघाट रोहिणी तीर्थ पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। ऐसे में बैकवाटर किनारे ही स्नान-पूजन करना पड़ता है। श्रद्धालुओं को नर्मदा किनारे ही स्नान, पूजन की सुविधा के मुद्देनजर जनसहयोग से जागीदारपुरा यूप क्षेत्र में नवीन घाट निर्माण काम शुरु कराया। गत वर्ष वर्षाकाल के बीच मात्र 3 माह में यह घाट का निर्माण किया गया। जिससे श्रद्धालुओं को मां नर्मदा किनारे स्वच्छ, सुंदर घाट की सुविधा मिलने लगी हैं। यहीं पर इस वर्ष नर्मदा जन्मोत्सव के आयोजन भी हुए। अब बैकवाटर में कमी होते ही नवीन घाट के निचले हिस्से में आगे की ओर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई हैं। समिति अध्यक्ष ने नर्मदा भक्तों से आर्थिक रुप से जन सहयोग का आह्वान किया है।
*अस्थाई कार्यालय निर्माण का भूमिपूजन*
मां नर्मदा जागीरदारपुरा नवीन घाट के आगामी निर्माण में सहयोग के लिए समिति ने अस्थाई कार्यालय की शुरुआत की। गौ माता की पूजा करने के पश्चात अस्थाई कार्यालय का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर अजय सिंह ठाकुर, दशरथ सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह सोलंकी, राजेंद्र दरबार, शंभू भाई, विकास ठेकेदार, नारायण गोस्वामी, बलराम यादव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)