नर्मदापुरम
नर्मदापुरम जिले में पेट्रोल-डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहने की अपील
जिले के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। ईंधन की आपूर्ति लगातार और नियमित रूप से जारी है, जिससे किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।
जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान खपत को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीज़ल का क्रय करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें, ताकि सभी को सुचारू रूप से ईंधन उपलब्ध होता रहे।
प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
नर्मदापुरम जिले में पेट्रोल-डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता
अफवाहों से दूर रहने की अपील

Continue With Google
Comments (0)