नर्मदापुरम जिले भर में परंपरा अनुसार इस वर्ष भी होलिका दहन,  नगर वासियों द्वारा पूजन कार्यक्रम हुआ।

पिपरिया में मंगलवारा चौराहे, इतवारा बाजार, पुरानी गल्ला मंडी, शासकीय वेयरहाउस, ऊंमर वाले दादा मंदिर, बालकृष्ण मंदिर सीमेंट रोड, सिलारी चौराहे, हथवास, पचमढ़ी रोड एवं अन्य स्थानों पर होलिका दहन हुआ।

होलिका दहन से पहले नगर के वरिष्ठ गणमान्य, नगरवासियों ने पंडितों द्वारा पूजन कार्यक्रम हुआ।

इसके पूर्व पिपरिया क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू, नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम पालीवाल, हरीश बेमन, नगर के अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

मंगलवारा चौराहे पर पूर्व जिला दिशा निगरानी समिति सदस्य अरविंद राय, नारायण दास गंगेले, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, शंकर आशीवाल, गोपाल गुप्ता, जगदीश अरोरा, गिरधर मल, पंडित सीताराम दुबे, मदन नागभाटी, धर्मेंद्र बल्दुआ, मुकेश पटेल, फूल सिंह रघुवंशी, वकील सुनील पटेल सहित नगर के गणमान्य मौजूद रहे।