*मामला गाडरवारा थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी का है जहां एक किराएदार दीपक वर्मा द्वारा सूचना दी गई कि मकान मालिक के घर चोरी हो गई , सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की और अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ एवं पूछताछ की गई , गाडरवारा पुलिस ने जब किराएदार से पूछताछ की वो वह वार वार अपने बयान बदल रहा था जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ , पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र एक्टिव किए जिसमें सामने आया कि आरोपी दीपक वर्मा के विरुद्ध थाना गाडरवारा में जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज है,पुलिस की सख्ती से पूछताछ में सामने आया कि किराएदार दीपक वर्मा ने ही चोरी की है, पुलिस ने चोरी किए गए लगभग 12 लाख के कीमती जेवर 2 हजार रुपए नगद आरोपी से बरामद भी किए गए , आरोपी के विरुद्ध BNS की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया*