सिंगरौली
*नवानगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से डेढ़ वर्ष की गुमशुदा बालिका 2 घंटे में सकुशल बरामद*
*नवानगर पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुए डेढ़ वर्ष की गुमशुदा बालिका को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।*
घटना का विवरण - थाना नवानगर क्षेत्र में रात्रि लगभग 12:10 बजे डायल 112 (FRV) के माध्यम से एक डेढ़ वर्ष की बालिका के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री रोशनी कुर्मी के निर्देशन में थाना प्रभारी नवानगर श्री अनिल पटेल अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। बताया गया कि बालिका की माता शिवकुमारी दोपहर लगभग 2 बजे जंगल में लकड़ी लेने गई थीं तथा बालिका को बड़े पिता बाबादीन के संरक्षण में छोड़ गई थीं। वापस लौटने पर बालिका घर पर नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, परंतु कोई सफलता नहीं मिली और अंततः पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता के साथ जांच प्रारंभ की। पुलिस द्वारा बालिका की माता एवं परिजनों से सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि बालिका की मामी बिना बताए उसे अपने मायके ले गई थी। पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुए रात्रि लगभग 02:00 बजे बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
*सराहनीय योगदान – थाना प्रभारी नवानगर श्री अनिल पटेल, सउनि अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक अमृत सिंह राजपूत एवं आरक्षक दिलीप धाकड़।*

Continue With Google
Comments (0)