धूल गुब्बार गड्ढे से मिली नवीन सड़क से आमजन को राहत ,मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत 23लाख की लागत से बनी सड़क का हुँआ शुभारंभ ।
बड़वानी -दरअसल शहर में चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान कई सड़को का सीना छन्नी हो चुका है वही ऐसे में आमजन व पैदल राहगीरो को धूल कण गड्ढे से खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा ,शहर के मध्य स्थित पुराने कलेक्टर कार्यलय से लेकर पोस्टमार्टम तक कि धूल गड्डो से उभरती हुई यह सड़क आमजन व पैदल राहगीरों के लिए पूर्व में परेशानी का सबक बन चुकी थी जिसे पुराने कलेक्ट्रेट कार्यलय से लेकर पीएम रूम तक खस्ताहाल सड़क को लेकर मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत 23 लाख रुपये की लागत से बनाई गई 14 मीटर की सीसी रोड़ का नपा ने समय सीमा की अवधि के पूर्व काम को पूर्ण कर रोड़ का शुभारंभ करते हुए आवागमन सुचारू गया।
हॉलाकि नवीन सड़क के निर्माण किए जाने के पूर्व ही नपा के खिलाफ दुकानदारों ने विरोध भी किया था जिसपर दूकानदारों की मांग थी कि काम को समय सीमा की अवधि में पूरा किया जाए ताकि किसी प्रकार से व्यापार पर बाधा न बन सके । हॉलाकि नपा ने इस मार्ग को लेकर जल्द कार्य पूर्ण का भरोशा देते हुए, ठेकेदार को कार्य मे गुणवत्ता व तेज़ी के साथ कार्य को समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए थे जिसके चलते दिए गए समय अवधि के पूर्व डेड माह में कार्य पूर्ण नवीन सड़क का शुभारंभ किया गया । इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने बताया कि नपा अध्यक्ष अश्विनी चौहान के नेतृत्व में शहर की सड़क बनाई जा रही है वहीं शहर में जहां-जहां सीवरेज के कार्य पूर्ण हो रहे वहां वहां नवीन सड़कों का कार्य किया जा रहा है इसी दौरान शहर के पुराने कलेक्टर कार्यालय से लेकर पोस्टमार्टम तक बनाए जाने वाली सीसी रोड़ का आज शुभारंभ किया गया ,हॉलाकि इस भूमि पूजन दौरान पूर्व में दुकानदारों में आक्रोश था। की यह रोड़ जल्द नही बनेगा, जिसके चलते उनके व्यापार पर इसको लेकर गहरा असर पड़ेगा ।परन्तु नपा ने इस समस्या को देखते हूए दुकानदारों को आश्वासन देते हुए ढाई माह में काम को जल्द पूर्ण करने का वादा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया था ।इस दौरान नपा ने व्यापारियों को दिए गए वादे के समय अवधि के पूर्व हि डेढ़ माह में कार्य को पूर्ण कर नवनिर्मित सड़क का शुभारंभ किया , इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि चौहान ने बताया है कि शहर की एमजी रोड की सड़क बनाई जानी है हालफिलहाल वहाँ सीवरेज कार्य के चलते उसे भी जल्द हि बनाई जाएगी, साथ हि इसके पश्चात पालाबाजार से लेकर न्यू मार्केट की सड़क बनाई जानी है। जिसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)