ओंकारेश्वर
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में एसडीएम पंकज वर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में संत समाज, जनप्रतिनिधियों, मंदिर प्रशासन, नगर परिषद प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की।
बैठक का मुख्य विषय ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह में स्थित ‘सुखदेव मुनि गेट’ के विस्तारीकरण का प्रस्ताव रहा। पिछली बैठक में एसपी मनोज कुमार राय द्वारा बताया गया था कि वर्तमान में प्रतिमिनट लगभग 60 श्रद्धालु ही दर्शन कर पा रहे हैं, जबकि सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तीव्र बनाने के उद्देश्य से गेट विस्तार को आवश्यक बताया गया।
चर्चा के दौरान संत समाज ने व्यवस्था सुधार पर जोर देते हुए प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया। सभी पक्षों ने माना कि गेट विस्तार से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा तथा कम समय में अधिक श्रद्धालु दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
बैठक में महंत मंगलदास त्यागी महाराज,अध्यक्ष षट् दर्शन संत मंडल , महंत विजय शंकर पुरी उपाध्यक्ष षट् दर्शन संत मंडल, महंत संविदानंद पुरी महाराज सचिव षट् दर्शन संत मंडल, प्रकाश परिहार अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद ओंकारेश्वर, नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, सीएमओ मोनिका पारधी, अशोक महाजन सहायक कार्यपालन अधिकारी मंदिर ट्रस्ट, प्रदीप ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू महासभा, पं. निलेश पुरोहित, अध्यक्ष ,पंडा संघ , पंडित नवल किशोर शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद, पंडित डंकेश्वर दीक्षित पुजारी मंदिर ट्रस्ट, पंडित अशोक उपाध्याय, नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौकसे, ललित दुबे संभागीय अध्यक्ष आंचलिक पत्रकार संघ, मंगल सिंह ठाकुर संभागीय उपाध्यक्ष, घनश्याम माहिल्या, संभागीय महासचिव आंचलिक पत्रकार संघ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ 2028 को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार, यातायात प्रबंधन एवं मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जाएगा। सुखदेव मुनि गेट का विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा
एसडीएम पंकज वर्मा ने शुक्रवार पुलिस कंट्रोल रूम मे ओंकारेश्वर मंदिर गर्भगृह में स्थित सुखदेव मुनि गेट के विस्तारीकरण पर सभी की बैठक ली जिसमें सुखदेव मुनि गेट के विस्तारीकरण पर चर्चा हुई और मंदिर का विस्तार होना चाहिए इसमें संत समाज ,नगर वासी जनप्रतिनिधि सभी का सहयोग प्रशासन को मिलेगा।
*महंत,मंगलदास त्यागी महाराज अध्यक्ष,षट्दर्शन,संत मंडल, ओंकारेश्वर*
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुखदेव मुनि गेट के विस्तारीकरण की योजना बनाई है हमने पुलिस कंट्रोल रूम ओंकारेश्वर में बैठक लेकर आपसी चर्चा में संत समाज, जनप्रतिनिधि, मीडिया एवं गणमान्य नागरिकों की सहमति ले ली है हमने इस योजना पर पूरा होमवर्क कर लिया है एवं आर्किटेक्ट पिछले 1 वर्ष से मंदिर के गर्भ ग्रह विस्तारीकरण पर काम कर रहे थे जो कि आप जल्द ही धरातल पर अंतिम रूप लेगा। हम बाहर चाहे जितनी भी व्यवस्थाएं कर ले लेकिन जब तक मंदिर के गर्भ ग्रह में सुधार नहीं किया जाएगा तब तक ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाएगा इसलिए अब हमने इस पर पहल की है
*आईएएस पंकज वर्मा एसडीएम, पुनासा*
मंदिर गर्भ गृह विस्तारीकरण प्रोजेक्ट लगभग एक वर्ष से तैयार किया जा रहा था, जो अब अंतिम चरण में है। लगभग 30 लाख रुपए का अनुमानित बजट प्रशासन को प्रस्तावित किया गया है। अनुमति मिलते ही सुखदेव मुनि गेट विस्तारीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
*ऋतुराज भारती,एक्सपर्ट, हैरिटेज बिल्डिंग*

Continue With Google
Comments (0)