दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का हुआ समापन
मुलताई - नगर के बैतूल रोड स्थित अरिहंत लॉन में 21 मार्च से 22 मार्च तक दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण नगर मंडल मुलताई, दुनावा मंडल, साइखेड़ा मंडल का प्रशिक्षण अरिहंत लॉन क़े हॉल क्रमांक 1, 2,3 में आयोजित किया गया l पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 भाजपा का एक संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास की शिक्षा देना होता हैं l यह अभियान अंत्योदय के विचारों पर आधारित है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती के लिए आयोजित किया गया है l पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की शुरुआत भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई l दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रदेश- संभाग, जिले से पधारे वक्ताओं द्वारा संगठन की विचारधारा, कार्य पद्धति एवं राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर संबोधित किया गया l प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं को जनता तक सकारात्मक रूप से पहुंचाना है l उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि संगठन में कार्य करने वालों की कद्र होती है l जिला अध्यक्ष द्वारा कार्य विस्तार हमारी दृष्टि पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज में राष्ट्र चेतना जागृत करने के लिए है, राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी ने संगनात्मक रचना की है l संगठन के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से जनता से संपर्क बनाए रखने की समझाइश दी l क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहित - कल्याणकारी योजना एवं उपलब्धियां को जनता तक चर्चा कर पहुंचना जरूरी है l भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में योजना संचालित कर जनता को लाभ दिया जा रहा है l भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू द्वारा सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में बिजली सड़क की विकराल समस्या थी, जो कि भाजपा सरकार के शासनकाल में अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है, पूरी प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है भाजपा सरकार के शासनकाल में अब प्रति व्यक्ति आय 1लाख 50 हजार से अधिक है किसानों के लिए कृषि को लाभ का धंधा बनाया गया l विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति को भी समान अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं l ए आई एंव सोशल मीडिया पर अभिजर हुसैन द्वारा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई l सत्र के पहले दिन भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख अभिजर हुसैन सहित अन्य वक्ताओं द्वारा प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया l दो दिवसीय प्रशिक्षण आठ सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया l पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अभियान के समापन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपा अध्यक्ष वर्षा गडेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख अभिजर हुसैन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार, साईखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिगवे, प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक तुलसीराम बारस्कर, भाजपा जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, भाजपा जिला मंत्री लता धोटे, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, हरि पठाडे,कीर्ति यादव, संजय सोनी, बबल सेवतकर, भूषण चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी एंव निष्ठा एवं दायित्ववान कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए l

Continue With Google
Comments (0)