37 रन से मैच जीतकर पानसेमल पुलिस टीम ने किया पीपीएल पर कब्जा
बड़वानी एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के नेतृत्व में 5 अप्रैल से पुलिस डीआरपी लाइन बड़गांव में आयोजित डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पुलिस प्रीमियर लीग का रविवार रात्रि समापन हुआ। इस दौरान खेले गए स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पानसेमल पुलिस थाने की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेंधवा ग्रामीण पुलिस टीम को 37 रनों से मात देते हुए पीपीएल का खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के पश्चात मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार जैन की मौजूदगी में पुरस्कार वितरण किया गया। दरअसल उत्साह नया खेलें युवा 2026 थीम पर पुलिस विभाग ने उक्त पुलिस प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के 16 थानों सहित डीआरपी लाइन की टीमों ने क्रिकेट में अपना कौशल प्रदर्शन किया। साथ ही वन विभाग, प्रेस क्लब, अभिभाषक, शिक्षा विभाग, जेल विभाग आदि के बीच मैत्री मैच भी खेले गए। रविवार रात्रि फाइनल के पूर्व दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें प्रथम सेमीफाइनल मैच पलसूद व पानसेमल के बीच खेला गया। जिसमें पानसेमल की टीम विजेता रही। द्वितीय सेमीफाइनल वरला और सेंधवा ग्रामीण के मध्य खेला गया। जिसमें सेंधवा ग्रामीण की टीम विजेता रही। इसके पश्चत फाइनल मुकाबला पानसेमल और सेंधवा ग्रामीण के बीच खेला गया। इस दौरान मुख्य जिला न्यायाधीश सहित एसपी शुक्ल, जेल अधीक्षक, पुलिस के राजपत्रित अधिकारी और अन्य न्यायाधीश गण अतिथि के रुप में मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले के पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया। इसमें स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र उक्त आयोजन के प्रबंधन में थाना प्रभारी थाना कोतवाली बड़वानी बलजीत सिंह बिसेन और प्रधान आरक्षक जगजोत सिंह चौहान ने किया। आयोजन के दौरान प्रतिदिन आतिशबाजी, रस्पान्सरशिप, वीआईपी गेस्ट, अंपायर शीप आदि कार्यों का बेहतर निर्वहन किया गया। एसपी शुक्ल ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, उन्हें नशे और अपराध से दूर रखना तथा पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

Continue With Google
Comments (0)