*शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव जी को पिपरिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।*
नर्मदापुरम जिले के पिपरिया ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी, पिपरिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 23 मार्च को शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की पुण्यतिथि पर शासकीय शहीद भगतसिंह पी.जी.कॉलेज, पिपरिया में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद भगतसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर तीनों महान क्रांतिकारी बलिदानियों को याद किया। "भगत सिंह अमर रहे", "सुखदेव अमर रहे", "राजगुरु अमर रहे" के नारे लगाए गए।
पिपरिया ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी, किसान कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI कार्यकर्ता साथियों के साथ प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन, उप ब्लॉक कांग्रेस मटकुली अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, फहीम अब्दुल्ला, सुनीत पुरोहित, दीप सिंह छाबड़ा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश साहू, सुनील ठाकुर, सुश्री सुधा सिलावट, सागर दुबे, पीसी जोशी, राधेश्याम ठाकरे, लक्ष्मीनारायण सोनी, परेश कोठारी, अशोक यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता हरीश बेमन ने किया और आभार प्रदर्शन उदय सिंह राजपूत ने किया।

Continue With Google
Comments (0)