धार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है.  खरगोन जिले में पदस्थ थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव शहर के एक होटल के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई है.  घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन टॉकीज के पास स्थित शिवानी होटल की है. 

प्ररांभिक जानकारी के अनुसार, TI कारण सिंह उर्स मेले में ड्यूटी के सिलसिले के चलते धार आए थे, जिसके चलते 12 दिसंबर से धार के होटल में ठहरे हुए थे, शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे  TI कारण सिंह का शव कमरे में मिला

मामले का संक्षिप्त विवरण:

  • थाना प्रभारी करण सिंह रावत उर्स में ड्यूटी के लिए धार आए हुए थे और शिवानी होटल में ठहरे थे।
  • सुबह करीब 12 बजे तक जब होटल के कमरे का गेट नहीं खुला, तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया।
  • पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
  • कमरे का दरवाजा खोलने पर शव बेड पर पड़ा मिला और पास में खून बिखरा हुआ था।
  • मृतक को लीवर से संबंधित बीमारी थी।

अन्य जानकारियां:

  • रात करीब 8 बजे मंगवाया गया खाना भी टेबल पर ही रखा मिला।
  • करण सिंह रावत मूल रूप से झाबुआ जिले के भाभरा के पास आम्बुआ गांव के निवासी थे।
  • कुछ दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग खरगोन में हुई थी, जहां वे डीआरपी लाइन में रह रहे थे।

फिलहाल, एफएसएल टीम का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगा रही है।

आगे की जानकारी के लिए बने रहें।