बड़वानी :-पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले बड़वानी पुलिस के दो अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह चौहान एवं उप निरीक्षक रमेशचन्द्र चौहान के सेवा-निवृत्ति अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की गई। उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह चौहान द्वारा दिनांक 18-09-1992 को उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त होकर निरंतर सेवाएं प्रदान की गईं, वहीं उप निरीक्षक रमेशचन्द्र चौहान द्वारा दिनांक 15-02-1986 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया। अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर दोनों अधिकारी सेवा निवृत्त हुए। सेवा निवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सेवा निवृत्त हुए दोनों पुलिस अधिकारियों को शाल
श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा पुलिस अधीक्षक शुक्ल द्वारा उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता सर्वोपरि है तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं विभाग के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा महेश सुनैया, उप पुलिस अधीक्षक अजाक निलेश्वरी डावर, रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल, थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह, सूबेदार तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)