मोहगांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माण: वार्ड-5 में बनते ही उखड़ी नाली, लोहे की कमी और गिट्टी निकली बाहर

 

*मोहगांव*: पांढुर्णा जिले की इकलौती नगर परिषद मोहगांव में निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता सामने आई है। हाल ही में स्वीकृत करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य गुणवत्ता की जांच में फेल हो रहे हैं। 

 

*वार्ड-5 में घटिया नाली निर्माण*:  

नगर के वार्ड पांच में बनाई गई नाली में निर्माण के साथ ही गिट्टी उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली में लोहे की मात्रा बेहद कम है और सीमेंट-रेत का उपयोग भी मानक से कम हुआ है। निर्माण के बाद से अब तक नाली में पानी की तराई तक नहीं की गई, जिससे जगह-जगह गिट्टियां साफ दिख रही हैं।

 

*5 साल की गारंटी, 1 साल में उखड़े CC रोड*:  

डामरीकरण सड़क पर 5 साल की गारंटी होती है, लेकिन नगर में बने CC रोड 1 साल में ही उखड़ गए हैं। नगर में चारों तरफ हुए निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं।

 

*एक पंचवर्षीय में दो बार नाली*:  

सवाल उठ रहा है कि जिस नाली को एक पंचवर्षीय में दो बार बनाया जा रहा है, उसके सामने बने घरों के पुराने रैंप तोड़ दिए गए। अब ठेकेदार नए रैंप बनाने से इनकार कर रहा है। ऐसे में लोगों के सामने सवाल है कि बार-बार नाली बनाने पर रैंप का खर्च क्या घर मालिक उठाएंगे?

 

*आरोप*:  

नगर में चर्चा है कि निर्माण में भ्रष्टाचार को दबाने के लिए ठेकेदार ने नगर परिषद के इंजीनियर से लेकर अधिकारियों और जिले के उच्च अधिकारियों तक पहुंच बनाई है। अखबारों और सोशल मीडिया पर निर्माण में भ्रष्टाचार की खबरें आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

*90 मीटर नाली पर सवाल*:  

90 मीटर लंबी इस नाली का निर्माण जिम्मेदारों की मौजूदगी में हुआ, फिर भी इतना घटिया काम कैसे हुआ? स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है