बुधनी में समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलाई का शुभारंभ, किसानों में उत्साह
बुधनी। क्षेत्र के माँ नर्मदा एग्रो वेयरहाउस में विधि-विधान के साथ कांटा पूजन कर समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलाई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और तुलाई प्रारंभ होने पर किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अर्जुन मालवीय एवं राजेश पाल ने उपस्थित किसानों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा तय समर्थन मूल्य पर पारदर्शी और सुगम तुलाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
वेयरहाउस संचालक कमलेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुलाई केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पानी, छाया, तुलाई की सुचारु व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की समय पर तुलाई और भुगतान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से राहत मिल सके।
उल्लेखनीय है कि माँ नर्मदा एग्रो वेयरहाउस के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य तुलाई केंद्रों पर भी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य शुरू हो चुका है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधाजनक व्यवस्था मिल रही है।
समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से किसानों में संतोष का माहौल है और इसे सरकार की किसान हितैषी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
व्यवसाय
बुधनी में समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलाई का शुभारंभ, किसानों में उत्साह
बुधनी में समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलाई का शुभारंभ, किसानों में उत्साह
April 10, 2026 06:32 PM
1 min read
95 views
1/2
Tags:
#किसान_तलाई_बुधनी
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google