*अर्जुन गणेश विहार कालोनी का कब्जा स्टेट हाइवे रोड तक*

*प्रशासनिक अधिकारियों तक कॉलोनाइजर की तगड़ी सेटिंग*

*कुक्षी अवैध कॉलोनियों को लेकर 2 वर्ष हो चले कार्यवाही-शून्य*

*तत्कालीन एसडीएम प्रमोद गुर्जर का आदेश धूल खा रहा डस्टबिन मे

घनश्याम पाटीदार 7773895789

धार जिले की कुक्षी राजस्व अंतर्गत खंडवा बड़ोदा हाइवे पर कुक्षी सिलकुआ रोड पर अर्जुन गणेश विहार नाम से कॉलोनाइजर द्वारा कालोनी विकसित की गई कॉलोनाइजर द्वारा गुजरात रोड हाइवे तक टंच करके कालोनी की वाल बाउंड्री (बनाकर) निर्माण कर कब्जा कर लिया गया जिसे देखने वाला कोई नही है या यह कहा जाय राजस्व विभाग नगर पालिका प्रशासन कुक्षी से कॉलोनाइजर ने इन विभागों से तगड़ी सेटिंग लाभ शुभ प्रशासनिक अधिकारियों को कर कॉलोनाइजर ने अपना उल्लू सीधा कर लिया है जो भविष्य में कालोनी के हाइवे रोड सटे प्लाटधारकों भवन मालिको को भविष्य में खामियाजा भुक्तना पड़ेगा मगर प्रशासनिक अधिकारियों को जिसका कोई फर्क नही पड़ता क्योंकि दोनों विभागों के अधिकारियों ने अपना तंखा से स्ट्रा कॉलोनाइजर से लाभ शुभ कर लिया है,,,

कुक्षी के सिलकुआ रोड स्थित अर्जुन गणेश विहार कालोनी से जुड़ा है कॉलोनाइजर ने अपने लाभ के लिए स्टेट हाइवे रोड मेन रोड नियम कायदों से राजस्व विभाग, कलेक्टर कार्यालय, टीएनसीपी विभाग व रेरा नियम के अनजान लोगो बेवकूफ बनाकर कालोनी में खरीदने वाले प्लाटधारकों को गुमराह कर एमपीआरडीसी गाइड लाइन न बताते हुए स्टेट हाइवे रोड से सटे कालोनी विकसित कर धड़ल्ले से प्लाट बिक्री का काम किया जा रहा है कॉलोनाइजर के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों की इसमें मिलीभगत की बू आ रही है,,,

कुक्षी तत्कालीन रहे एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने अवैध कालोनियों को लेकर 2024 मई महीने में आदेश जारी किया गया एसडीएम प्रमोद गुर्जर के आदेश क्रमांक 1082 में बताया गया कि जिसमे नगर सहित अनुभाग में अवैध कालोनियों को नापने के लिए एक सप्ताह का प्रशासनिक अधिकारियों को समय दिया गया था ओर आदेश में बताया गया कि कुक्षी अंतर्गत कॉलोनाइजरों द्वारा कालोनियों का निर्माण किया जा रहा है उनके विरुद्ध नगर पालिका कॉलोनाइजरों का रजिस्ट्रीकरण निर्बन्ध तथा शर्ते 3 नियम 1998 के तहत कालोनी में किये जा रहे विकास कार्यो के संबंध में जांच दल गठन किया गया जिसके अंतर्गत अपने अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी जांच कर 8 दिन में रिपोर्ट एसडीएम के समक्ष पेश करेंगे कॉलोनियों की जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी,लोनिवी कुक्षी,कुक्षी/डही नगर पालिका इंजीनियर,नगर परिषद एवं डही एवं डही इंजीनियरों के साथ लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी के इंजीनियर जनपद पंचायतों के जनपद सीईओ कार्यपालनयंत्री,एमपीईबी,तहसीलदार डही, नायब तहसीलदार कुक्षी,बाग,निसरपुर, राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी के अलावा शहरी क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अधिकारी रहेंगे मगर 2 वर्ष बीतने की कगार पर है फिर भी जांच आज तक क्यों नही हुई या यह कहे एसडीएम के आदेश से जांच दल अधिकारियों की अवैध कॉलोनाइजरों से सभी की कमाई हो गई होगी जिसके कारण 2 वर्षो में भी जांच आज तक शून्य है इन अधिकारियों की वजह से भविष्य में कालोनी में रहने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,,,

कुक्षी तत्कालीन रहे एसडीएम प्रमोद गुर्जर के आदेश क्रमांक 1082 की डस्टबिन में धूल खा रहे एसडीएम अवैध कालोनियों को लेकर आदेश जारी कर जांच दल बनाया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी कुक्षी,तहसीलदार कुक्षी, नायब तहसीलदार,लोनिवी कुक्षी/डही नगर पालिका इंजीनियर, नगर परिषद डही एवं डही इंजीनियरों के साथ लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी के इंजीनियर जनपद पंचायतों के जनपद पंचायत सीईओ कार्यपालनयंत्री,एमपीईबी,कुक्षी,बाग, निसरपुर राजस्व निरीक्षक हल्का पटवारियों के अलावा शहरी क्षेत्र के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिया गया मगर एसडीएम के आदेश इनके लिए मानो फालतू कागज था जिसका पालन आज तक नही हुआ जांच दल अधिकारियों के लिए राजस्व अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद गुर्जर जैसे कई अधिकारी आए और चले गए सिर्फ नियम आदेश जांच दल के ही चलेंगे जिसके कारण आज तक अवैध कालोनियों को लेकर कोई रिपोर्ट पेश नही हुई है,,