हरदा के जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान गुर्जर बोर्डिंग और नेहरू स्टेडियम क्षेत्र में सड़क एवं सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
हरदा जिला मुख्यालय पर नगर पालिका ओर जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई इस कार्रवाही के दौरान नेहरू स्टेडियम क्षेत्र में सब्जी,फल विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि छोटे दुकानदारों को रोजगार का अवसर मिलना चाहिए, लेकिन प्रशासन का कहना है कि सड़क पर दुकानें लगने से यातायात बाधित होता है और आमजन को परेशानी होती है।
नगर पालिका अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यापारियों को समझाइश देते हुए कहा कि सभी व्यापारी निर्धारित सीमा के अंदर ही अपनी दुकानें लगाएं। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में जिला प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की बैठक में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।हरदा क जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को नगर पका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

Continue With Google
Comments (0)