देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को निगम एवं यातायात पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते ईदगाह रोड़, एमजी रोड हॉस्पिटल, सिविल लाइन चौराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निगम के संसाधनों से की गयी। निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यवसायकों द्वारा किए गये अस्थाई अतिक्रमाणों में सडक पर रखे फ्लेक्स एवं व्यवसाईक सामग्री व हाथ ठेले, गुमटियां जिनसे सडकों पर आवागमन बाधित हो रहा था को हटाये जाने की कार्रवाई निगम की टीम द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से की गई। व्यवसायकों द्वारा किए गये अस्थाई अतिक्रमणों से आवागमन के साथ स्वच्छता भी बाधित हो रही है।
अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई के दौरान सभापति रवि जैन ने बताया कि निगम द्वारा शहर मे स्वच्छता बनी रहे इसको लेकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। शुक्रवार को निगम द्वारा एबी रोड पर की गई अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Continue With Google
Comments (0)