हरदा जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल लगातार जारी है।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने आज अनोखा प्रदर्शन करते हुए सरकार के प्रतीक के रूप में भैंस को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

हरदा जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विगत 1 सप्ताह से हड़ताल पर हैं। आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भैंस को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया है। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जिले के करीब 230 संविदा स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन में शामिल हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर मांगों का निराकरण करने की मांग की है।