फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हरदा कलेक्टर एवं SP को सौपा ज्ञापन ओर अपनी तीनो मांगो को पूरा करने का आग्रह किया
फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के जिलाध्यक्ष सरगम जैन के नेतृत्व में नगर के प्रमुख व्यापारियों ने जिले में अनावश्यक नाकेबंदी, अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था ओर विद्युत कटौती से व्यापार पर पड़ रहे व्यापक असर से चिंतित होकर जिला कलेक्टर सिद्दार्थ जैन और पुलिस कप्तान शशांक को ज्ञापन देकर व्यवस्थाओं को सुधारने का निवेदन किया
हरदा जिले में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के चलते हरदा शहर का 40% व्यापार प्रभावित हुआ है जिससे चिंतित जिले के व्यापारियों ने आज संयुक्त कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर कलेक्टर ओर SP को अपनी परेशानियों से अवगत कराया व्यापारियों का कहना है कि शहर में वाहन चैकिंग के नाम पर शहर की सीमाओं पर बेरिकेट लगाकर पुलिस गांव से आ रहे ग्राहकों का लगातार चालान काट रही है जिससे तंग आकर गांव से आनेवाले ग्राहक अधिक दमो पर अन्य शहरों अथवा गाँव से ही खरीदी कर रहे है जिससे हरदा शहर का व्यापार 40% तक प्रभावित हो रहा है तथा शहर में गर्मी के कारण पारा लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसी भीषण गर्मी में बार बार बिजली गुल हो रही है जिससे विद्युत आधारित व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तथा शहर की ट्रैफिक पुलिस केवल 3 सवारी ओर हेलमेड के नाम पर वसूली में लगी है ओर शहर में हर चौराहे तथा मुख्य बाजार में ट्राफ़िक जाम हो जाता है इस ओर ट्रैफिक पुलिस का ध्यान ही नही जाता जिससे भी व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है इन सभी सस्याओ को जल्द हल किया जाना आवश्यक है नही तो व्यापार ठप्प हो जाएगा और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है

Continue With Google
Comments (0)