करहीकला की जांच टीम का कमाल
महीनों बाद भी एस डी ओ ने नही सौपी जांच
उचेहरा - करहीकला में गुणवत्ता विहीन हुये निर्माण कर्यो की जांच हुए डेढ़ महीने बीत गये लेकिन जांच टीम को अपनी रिपोर्ट सी ई ओ को देने में इतना समय आखिर क्यों लग रहा है जांच रिपोर्ट सी ई ओ को सौपने में लग रहे इतना समय के पीछे जांच टीम के प्रति ग्रामीणों के कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। एस डी ओ को जांच रिपोर्ट देने में आखिर इतना समय क्यो लग रहा है। कहीं न कही गुणवत्ता विहीन काम करने वालो को खुला संरक्षण देना माना जा रहा है ? दरअसल ग्रामीणों की शिकायत पर जनपद से 3 सदस्यीय टीम बीते 2 जनवरी को करहीकला गई थी जिसमें जनपद के तकनीकी जानकार एस डी ओ मधु बागरी इंजीनियर राकेश ताम्रकार , लक्ष्मीकांत तिवारी जांच करने जिस समय पहुंचे थे ग्रामीणों ने पंचायत के इस कार्यकाल के कई और घटिया निर्माण कार्यो को मौके पर दिखाया था। ज्ञात हो पंचायत की सरपंच स्नेहलता पुष्पेंद्रसिंह के घर के सामने करीब 6 माह पूर्व बनी पी सी सी सड़क पूरी तरह उखड़ गई थी अभी भी रोड से बालू को कोई हांथ से समेट सकता है इस तरह की क्या रोड बनाई जाती है ? इसके अलावा कई और अन्य कार्यो की जांच टीम ने अपनी जांच में शामिल किया था । गांव की जनता आखिर किससे उम्मीद करे जब जांच टीम का ये हाल है। जनता को क्या इसके लिए भी आंदोलन की राह पर आना होगा तब जांच टीम अपनी रिपोर्ट देगी । कई ग्रामीणों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि जब पंचायत की सरपंच स्नेहलता पुष्पेंद्र सिंह अपने घर के सामने की रोड सही नही बनवा सकी तो गांव के विकास की उम्मीद कैसे । इस तरह के सवाल इन दिनों पंचायत के गांव की गली मोहल्लों में चर्चा का विषय बने हुये हैं।
*राशि पहले निकाली बाद में किया काम*
है न अजीबो गरीब बात पंचायत ने सरकारी रकम को अपने घर की समझ निर्माण कार्य के पहले ही निकाल ली अब देखना है कि
जनपद के मुखिया इस मामले में कितना संज्ञान में लेते हैं । काबिलेगौर है कि सरपंच के घर के पास ही हनुमान मंदिर ने जो चबूतरा अभी बनाया गया उसकी राशि पंचायत ने निर्माण कार्य के पहले ही निकाल ली । इस की पुष्टि शासन के पोर्टल पंचायत दर्पण के माध्यम से हो रही है। जब शोशल मीडिया में यह खबर चली थी पंचायत के मुखिया ने अपनी असलियत को छिपाने आनन फानन निर्माण कार्य शुरू कर दिया । कही ऐसा तो नही यह सब जनपद के जिम्मेदारो के इसारे पर चल रहा है ? जांच रिपोर्ट सौपने के सवाल पर सी ई ओ ओ .पी . अस्थाना ने कहा कि जल्द ही एस डी ओ को जांच बनाने के निर्देश दे दिये ।

Continue With Google
Comments (0)