राजनगर विधानसभा के पीरा गांव में तनावपूर्ण स्थिति
डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मौके पर SDM, SDOP सहित कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।
महिलाओं ने जताया विरोध
मंदिर के पास प्रतिमा लगाने को लेकर महिलाओं ने आपत्ति दर्ज कराई, जिसके चलते माहौल कुछ समय के लिए अत्यंत तनावपूर्ण हो गया।
प्रशासन की मौजूदगी में शुरू हुआ निर्माण कार्य
भारी गहमागहमी के बीच पुलिस और प्रशासन की निगरानी में प्रतिमा स्थापना का कार्य शुरू कराया गया। स्थिति को सामान्य करने के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया।
गांव में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क
प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Continue With Google
Comments (0)