बड़वानी:-राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक पेटी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। एसडीओपी आयुष अलावा और थाना प्रभारी विक्रम बामनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खड़की क्षेत्र के पास एक अज्ञात मकान पर दबिश दी, जहां भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
हालांकि मौके से कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है।