बड़वानी:-नगर पालिका द्वारा शासन के निर्देशानुसार संचालित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20, 21, 22 और 24 में शिविर लगाए। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं और आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संबल योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके करकमलों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए।

Continue With Google
Comments (0)