खकनार
होली के पावन अवसर पर सायर ग्राम में भव्य तीन दिवसीय
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
होली के शुभ अवसर पर ग्राम सायर, ग्राम पंचायत डोईफोडिया में तीन दिवसीय भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया। पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शकों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में भौराघाट की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे ₹11,000 की नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं झिरमिटि की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹5,000 की नगद राशि एवं ट्रॉफी हासिल की। माजरोद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए ₹2,000 की नगद राशि एवं ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निलेश चौकसे, जितेंद्र पाटिल, तहसीलदार मंडलोई सर, टीआई श्री अभिषेक जाधव सहित ग्राम के प्रमुख नागरिक छगन पटेल, मोहनलल्या, रविंद्र पटेल, प्रवीण पटेल, कालू पटेल, दीपक पटेल तथा ग्राम के अन्य प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से यह खेल आयोजन अत्यंत सफल रहा। आयोजकों ने बताया कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है।
ग्रामवासियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Continue With Google
Comments (0)