सीवरेज कार्य से परेशान एमजी रोड़ रहवासियों ने मार्ग बंद करने को लेकर चलाया था हस्ताक्षर अभियान। प्रशासन को दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम । समाचार खबरों के प्रकाशन के बाद हरकत में आई सीवरेज कंपनी ताबड़तोड़ शुरू किया काम
बड़वानी :-शहर के मुख्य एमजी रोड पर चार माह से सीवरेज के अधूरे कार्य से आवागमन बाधित हो रहा था। जिसके चलते व्यापारियों को धूल के गुबार से जूझना पड़ रहा था। इसको लेकर व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद रोड पर आवागमन बंद करने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में प्रमुखता से खबर के प्रकाशन के बाद सीवरेज कंपनी हरकत में आई और ताबड़तोड़ अधूरे काम को फिर शुरु किया। व्यवसायी जितेंद्र जैन ने कहा कि एमजी रोड शहर के व्यवसायिक दृष्टिकोण की जीवनरेखा हैं। यहां कुछ माह से सीवरेज कार्य धीमी रफ्तार से चल रहा हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से
दुर्घटना का अंदेशा और धूल-मिट्टी से रहवासी दुकानदार त्रस्त होने लगे हैं। बार-बार अवगत कराने के बावजूद निर्माण कंपनी और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था। इसलिए तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरु किया था। जिसके बाद सीवरेज कंपनी ने इस पर मार्ग पर अधूरे काम को शुरु किया। हाउस चैंबर की लाइन डालने व चैंबर बनाने का काम तेजी से शुरु किया। जिससे व्यापारियों में हर्ष हैं। व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह कंपनी ने शीघ्र काम शुरु किया हैं, उसी तरह तेज से काम को निपटाकर रिस्टोर काम भी जल्द किया जाए।
*ढेर में नजर आई टूटी ईंटे व चूरा*
दरअसल सीवरेज कार्य के दौरान कई बार गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। शनिवार सुबह एमजी रोड पर कार्य शुरु होने से जहां व्यापारियों ने हर्ष जताया, वहीं चैंबर निर्माण स्थल पर पड़े सीमेंट ईंटों के टूकड़े व चूरा पड़ा होने से रोष भी जताया। नपा नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने कहा कि निर्माण कंपनी की गुणवत्ता में झोल हैं। पूर्व में भी हमारे द्वारा गुणवत्ताहीन सामग्री उपयोग की शिकायतें की गई थी, लेकिन अब तक एमपीयूडीसी द्वारा गुणवत्ता जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने प्रशासन से मांग की हैं कि सीवरेज कार्य की मौके पर जाकर गुणवत्ता जांचे, तो साफ स्थिति नजर आ सकती है।

Continue With Google
Comments (0)