शहडोल में तीन दिवसीय प्रवास के बाद देर रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से रायपुर के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रेलवे स्टेशन से लेकर पांडवनगर स्थित कार्यक्रम स्थल तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं।

अपने प्रवास के दौरान मोहन भागवत ने संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। दौरे के अंतिम दिन देर रात वे शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें सारनाथ एक्सप्रेस से रवाना किया गया।

आरएसएस प्रमुख के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की विशेष तैनाती रही। उनके रवाना होने के दौरान रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों की आवाजाही भी नियंत्रित रखी गई।