स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 10 घायल, मुंबई आगरा हाईवे पर बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुँआ
सेंधवा में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव सुभद्रा परमार के वाहन सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। यह घटना सालिकला के पास हुई।
दरअसल, सुभद्रा परमार अपने साथियों के साथ सेंधवा से बड़वानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान सामने आए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में उनका स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 10 घायल
हादसे में जिलाध्यक्ष सुभद्रा परमार सहित कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 8 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बालसमुद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। कांग्रेस नेत्री सुभद्रा परमार हादसे से करीब 30 मिनट पहले कृषि उपज मंडी में किसान कांग्रेस के ज्ञापन में शामिल हुई थीं। इसके बाद वे अपने साथियों के साथ बड़वानी के लिए रवाना हुई थीं।
*सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हादसा*
स्कॉर्पियो में सवार कोलकी के सरपंच प्रतिनिधि अटल आर्य ने बताया कि वाहन अपनी तय गति से चल रहा था। वाहन के सामने अचानक बाइक सवार के आने से चालक ने उसे बचाने में संतुलन खो दिया और वाहन पलट गया। वाहन पलटकर सड़क के नीचे एक गड्ढे में गिर गया और एक तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों में साइना बाई पति देवसिंग (कोलकी), बिलु बाई पति अटल बिहारी, शिला पति झिनिया, सुशीला बाई पति मनीष, नमला बाई पति इलाम सिंग, अटल बिहारी पिता कानजरसिंह, दिलीप पिता फूलचंद, सिया पति पिंटिया, सुभद्रा परमार और शिव कुमारी यादव शामिल हैं।

Continue With Google
Comments (0)