बड़वानी। प्रति मंगलवार पुलिस द्वारा एसपी कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता हैं। इस बार एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पुलिस सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी कार्यालय के साथ ही जिलेभर के सभी अनुभाग व थानों पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याए ं, शिकायतें तथा लंबित प्रकरण प्रस्तुत किए। एसपी शुक्ल ने सभी आवेदनों को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण पूर्ण पारदर्शिता, प्राथमिकता एवं निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के वंचित वर्गों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता से लिया। इस अवसर पर कई आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई। जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित थाना एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि जिला पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को न्याय, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण प्रदान करना है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान एएसपी धीरज बब्बर, महिला सुरक्षा डीएसपी महेश सुनैया, महिला थाना प्रभारी सुनीता मुजाल्दा, शिकायत शाखा प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद तिवारी, रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी कार्यालय के साथ थानों पर भी हुई जनसुनवाई
जनसुनवाई

Continue With Google
Comments (0)