सिंगरौली 

स्पा सेंटर संचालन हेतु दिशा-निर्देश एवं सख़्त चेतावनी

जिले में संचालित स्पा/मसाज सेंटरों में अनियमितताओं एवं अवैध गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के निर्देशन में यह एडवाइजरी जारी की जाती है।सिंगरौली पुलिस स्पष्ट करती है कि स्पा सेंटर की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध, अनैतिक या आपराधिक गतिविधि संचालित करना पूर्णतः प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*

*स्पा संचालकों हेतु अनिवार्य निर्देश*

1. स्पा सेंटर का संचालन वैध लाइसेंस एवं अनुमति के साथ ही किया जाए।

2. सेंटर में कार्यरत सभी कर्मचारियों का पूर्ण सत्यापन (आइडी प्रूफ/ पुलिस वेरिफिकेसन ) अनिवार्य है।

3. सेंटर में सीसीटीवी कैमरे (रिसेप्शन/प्रवेश द्वार पर) कार्यशील स्थिति में रखें।

   4. संचालन का समय निर्धारित नियमों के अनुसार ही रखें।

5. पुरुष व महिला ग्राहकों के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करें।

6. किसी भी प्रकार की गोपनीय/संदिग्ध गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।

*निषिद्ध कार्य* 1. स्पा की आड़ में देह व्यापार / अनैतिक गतिविधि, 2. बिना पंजीकरण या फर्जी दस्तावेजों के संचालन, 3. बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों को बिना रिकॉर्ड प्रवेश देना, 4. नियमों के विरुद्ध बंद कमरे में संदिग्ध सेवाएं देना ।

*कानूनी कार्यवाही* - उल्लंघन की स्थिति में संबंधित स्पा सेंटर को सील (Seal) किया जाएगा, संचालक एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले में संचालित स्पा सेंटरों की निरंतर जांच/निरीक्षण किया जा रहा है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर गुप्त रूप से निगरानी रखी जा रही है। *महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना परिहार (मोबाइल नम्बर - 9669370461) द्वारा प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।* साथ ही स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग/निरीक्षण भी लगातार किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सिंगरौली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधि, अवैध संचालन या अनैतिक कार्य की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित कर सहयोग प्रदान करें।

*पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने स्पष्ट किया है कि* - *“स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।”*