सहायक आयुक्त सी के दुबे को छात्र संघ ने सौंपे बेशरम के फूल

जबलपुर – जनजातीय कार्य विभाग में हो रही लगातार अनियमितताओं पर कार्यवाही न होने के कारण परेशान छात्र छात्राओं ने आज सेवानिवृत्त हो रहे सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को बेशरम का गुलदस्ता भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया । छात्रों ने आरोप लगाया कि विभाग के विभिन्न छात्रावासों में व्याप्त समस्याओं को लेकर लगातार शिकायत किए जाने पर विभाग पर कोई कार्यवाही नहीं की गई बल्कि आरोपियों से पैसे ले लेकर उनका बचाया गया इसके साथ ही विभिन्न अधीक्षकों को पैसे लेकर एक से अधिक छात्रावास दिए गए ।छात्रों ने कहा कि सहायक आयुक्त केवल ट्रासंफर करने में व्यस्त थे उन्होंने छात्र छात्राओं पर कोई ध्यान नहीं दिया । लगातार कई माह से जनजातीय कार्य विभाग की कार्यप्राणी पर प्रश्न उठ रहे हैं जिसको लेकर छात्र छात्राएं ने उनको हो रहे समस्याओं को ठीक करने की मांग की जिसपर कोई कार्यवाही न होने पर आज छात्रों ने सेवानिवृत हो रहे सहायक आयुक्त सी के दुबे को बेशरम का गुलदस्ता भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान छात्र संघ के अध्यक्ष सोने लाल उर्रेती, महेश अहिरवार , भारती मेहरा , भूपेंद्र मरावी , विनय झारिया , संजीव सूर्यवंशी , वंशराज वंशकार , सौरभ पाल आदि उपस्थित रहे।