पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने जनसुनवाई में दिखाई संवेदनशीलता, समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित
शिकायतों के त्वरित व समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में आज दिनांक 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना था।
जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं आवेदन पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल के समक्ष प्रस्तुत किए। श्रीमती वासल ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निराकरण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित न्याय, राहत एवं विश्वास प्रदान करना है, ताकि पुलिस एवं जनता के बीच संबंध और अधिक सुदृढ़ हो सकें।
- भूमि विवाद
- पारिवारिक विवाद
- मारपीट
- धोखाधड़ी
- साइबर अपराध
- लंबित विवेचनाएं
उपरोक्त प्रकरणों के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारी एवं अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय श्री जमील उद्दीन सिद्दिकी, सीएसपी श्रीमती प्रियंका मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे आमजन को समय पर राहत मिल सके और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Continue With Google
Comments (0)