आलोट। सोमवार को तहसील परिसर में प्राकृतिक आपदा के दौरान बचाव एवं प्राथमिक उपचार के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीआरएफ एवं संकट मोचन ग्रुप मुंबई की टीम द्वारा आगजनी, बाढ़, भूकंप तथा सड़क दुर्घटना जैसी आपदा की स्थिति में किस प्रकार तत्काल बचाव कार्य किया जाए और घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कैसे दिया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से कार्य करना चाहिए। आग लगने, बाढ़ या भूकंप जैसी घटनाओं में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा राहत कार्य को तेज गति से संचालित करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपदा के समय प्रशासन और आमजन के समन्वय से राहत कार्य को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान तहसीलदार पंकज पवैया, नायब तहसीलदार सविता राठौर सहित स्वागत दुबे, संजय कुशवाहा, संजय चौहान, अनीता सोलंकी, दीपिका झिरले, अमरलाल गामड़, चंद्रशेखर मईडा, त्रिलोक धामनिया सहित अन्य पटवारी उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)