मंदिर में प्रतिमा से की छेड़छाड़ सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत करते आया युवक नजर, ग्रामीणों ने की कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज ।सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक युवक को किया गिरफ्तार ।
बड़वानी :-दरअसल जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सजवानी के रावत पूरा के आशापुरी मंदिर में एक अज्ञात युवक द्वारा मंदिर में पहुंचकर अश्लील हरकत करते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुँआ जहाँ एक ओर युवक मंदिर में पहुंचकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की ओर सीसीटीवी के सामने खड़े होकर अश्लीलता करते हुए नजर आया ।
हालांकि ग्रामीणों के मुताबिक बताया गया है कि मंदिर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ ओर माला गायब होने की सूचना मिली थी जिसपर उन्होंने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
सीसीटीवी फुटेज में जांच के दौरान करीब शाम 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से मंदिर परिसर में आते दिखाई दिया जिसकी फुटेज के आधार पर बलराम चौहान निवासी ग्राम सोन्दुल के नाम से पहुंचान हुई जो ग्राम सजवानी का ससुराल बताया गया जो अक्सर अपने ससुराल आते जाते रहता है ।
**सीसीटीवी फुटेज में हुई युवक की अश्लील हरकत की घटना कैद*
*
हॉलाकि युवक बलराम चौहान नाम का युवक मंदिर के अंदर प्रवेश किया ओर सबसे पहले, उसने घंटियां बजाईं, ओर हाथों से अश्लील इशारे किए लेकिन यही तक नही बल्कि वो अपनी पैंट को छूकर अश्लील हरकतें करने से नही रुका जिसकी सारी हरकते पार करते हुए भेरू बाबा की मूर्ति से बंधी सफेद रंग की कपड़े की पगड़ी उतारी और मूर्ति के पास रखे तीन रुमाल भी अपने साथ ले गया, जिसे अपनी गाड़ी की डिग्गी में रखा ओर वहाँ से चला गया।
हॉलाकि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ की भावना से आहत ग्रामीणों में आक्रोश नजर आया और इस हरकत की शिकायत को लेकर शहर थाना कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बलराम चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 298 और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगामी कार्रवाई जारी है।

Continue With Google
Comments (0)