अनूपपुर। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के आह्वान पर जिला अनूपपुर में संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्णय अनुसार शिक्षकों को टेट परीक्षा देने के लिए म.प्र. सरकार ने आगामी जुलाई अगस्त 2026 में परीक्षा लेने का आदेश जारी किया है, इसके विरोध में 8 अप्रैल 2026 को अनूपपुर जिला अंतर्गत सभी विकासखंड से हजारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित होकर सामतपुर तालाब के प्रांगण में दोपहर 12:00 बजे से धरना प्रदर्शन किया जिसमें मध्य प्रदेश सरकार से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर पुनर्याचिका के लगाने की मांग दोहराई, शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन में नवीन संवर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग उठाई, जिसमे ग्रेज्यूटी, पेंसन, अवकाश नगदीकरण, पदोन्नति - क्रमोन्नती आदि का लाभ मिल सके।
धरना प्रदर्शन को अद्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के सदस्य गण सम्बोधित किये जिसमें जे जे तिवारी, रावेन्द्र सिंह, धर्मराज शुक्ला, दीपक तिवारी संतोष सुरेश्वर, संजय सिंह, नंदनी पटेल, चंदा सिंह, किरण पाण्डेय, सी पी तिवारी, अमित प्रताप सिंह, विशवास राज शुक्ला, लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, रामानुज पाण्डेय, संजय निगम, श्री निवास तिवारी, अनिल कुमार सिंह और संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने सम्बोधित किये।
कार्यक्रम का सफल संचालन रामकुमार राठौर ने किया। इस कार्यक्रम मे लगभग 4000 शिक्षक उपस्थित रहे जो धरना स्थल से रैली व जुलूस के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंच कर माननीय मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम अपर कलेक्टर डीके पाण्डेय जो को ज्ञापन दिया गया। आज की ऐतिहासिक भीड़ से अनूपपुर की सड़के भर गईं थी. धरना प्रदर्शन और जुलूस बहुत ही शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ, पुलिस प्रशासन का का सहयोग सराहनीय रहा.

Continue With Google
Comments (0)